Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज 190 ग्राम हेरोइन सहित एक शख्स को किया गिरफ्तार  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाते हुए कुरुक्षेत्र जिले से एक आरोपित को गिरफतार कर उसके कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद के बराडा चैक पर मौजूद एक पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो ड्रग्स बेचने का धंधा करता है,

वह पंजाब नंबर की एक कार में बाबा मार्कण्डा मंदिर के पास हेरोइन बेचने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के पास नाका बंदी शुरू कर वाहनों की चैंकिग शुरू कर दी। जब टीम ने आरोपित की कार को रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोपड, पंजाब़ निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा, प्रदेश में अब ऑनलाइन फर्द की पटवारी से सत्यापन की नहीं होगी आवश्यकता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अतिमहत्वपूर्ण बैठक बुलाकर की पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा

Ajit Sinha

मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किए गए तीनों शार्प शूटरों को हथियारों का खेप मुहैया करने वाला फरीदाबाद का निकला,अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!