Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली: आपसी रंजिश में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में डबल मर्डर से सनसनी मच गई. बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मृतकों के नाम अनुज और आनंद हैं, इस हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस मामले की जांच कर ही है. यह घटना बुराड़ी के मुकुंदपुर सी-ब्लॉक में हुई. मृतक प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे. बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे दोनों घर के पास मौजूद थे. तभी बाइक सवार चार-पांच बदमाश वहां पहुंचे और आते ही उन्होंने इन दोनों पर पुलिस का कहना है कि झगड़े के दौरान मनीष नाम के शख्स ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अनुज और आनंद को गोली मारी. जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है.

प्रारंभिक जांच में हमलवरों के दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और इनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पीड़ित के परिवार के लोग इस डबल मर्डर के पीछे आदर्श नगर थाने के बीसी अनिल स्वामी का हाथ बता रहे हैं. परिजनों का कहना है कि हाल के दिनों में बीसी अनिल की बुराड़ी थाना इलाके में सक्रियता बढ़ी है.

Related posts

लखनऊ पुलिस प्रशासन ने होटल लेवना के दो मालिकों राहुल और रोहित अग्रवाल व मैनेजर को लिया हिरासत में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एक पेंटर ने की दिल्ली की लड़की की सूरजकुंड के जंगल में सब्जी वाली चाकू से गला काट कर हत्या-अरेस्ट

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग न्यूज़: एनआईए की दिल्ली -पटियाला कोर्ट ने आज आतंकी यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा सुनाई हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!