Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

तीन करोड़ रूपए की हेरोइन के साथ एक अन्तर्राजीय गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने धर दबोचा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की उत्तर पूर्व जिले के एनसीईटीईटी एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले एक अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस गिरोह के एक सदस्य को एक किलों हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। बरामद किए गए हेरोइन की कीमत बाजार में लगभग तीन करोड़ रूपए हैं। इस तस्कर के खिलाफ नंदनगरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 

पुलिस के मुताबिक नंदनगरी थाने की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली एक शख्स नशीला पदार्थ का एक खेप लेकर लगभग 12 बजे गगन सिनेमा,टी पॉइंट के पास आने वाला हैं। मुखबिर की इस सूचना को गंभीरता से लेकर थाने के एसएचओ एस.अनुपम भुसन ने एक विशेष टीम गठित की और इस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। वहां पहुँच कर उनकी टीम ने शख्स को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इसके थोड़ी के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए वाला शख्स आता हुआ दिखाई दिया।

जैसे ही घात लगाए बैठे उनकी टीम के नजदीक शख्स पहुंचा तो उसे पुलिस की टीम ने दबोच लिया। पुलिस की माने तो तलाशी के दौरान पुलिस इस शख्स के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद किया गया। बरामद की गई हेरोइन की कीमत बाजार में लगभग तीन करोड़ रूपए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम फरीद निवासी गदपुरा,बिसौली, बदायूं, उम्र 30 साल हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने एक व्यापारी को गोली मार कर हुई 80000 की लूट के मामले में 3 लूटेरे अरेस्ट।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्लाज्मा बैंक का किया दौरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 14 वर्ष शादी के हो गए थे , एक भी बच्चा नहीं था, इसलिए 3 माह की बच्ची का अपहरण किया, अब वह साढ़े 5 वर्ष की हैं -अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!