Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तिगांव कॉलेज में सीट बढऩे पर विधायक राजेश नागर का किया धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव डिग्री कॉलेज में अगलै शैक्षिक सत्र से सीटों में बढ़ोतरी होने पर प्राचार्य डॉ. ईश्वर कुमार ने विधायक राजेश नागर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक नागर ने अपने प्रयासों से इस मंजूरी को बहुत कम समय में दिलवाकर स्थानीय बच्चों को शिक्षा का और अधिक अवसर दिया है। जिसके लिए हम उनका आभार जताते हैं।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि कॉलेज प्राचार्य ने उनसे इस बारे में जब मांग रखी थी, तो उन्होंने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से इस बारे में चर्चा की। मंत्रीजी ने उसी समय इस बारे में डीजी एजुकेशन को मांग को मंजूर करने बारे में कहा और बहुत थोड़े समय में ही कॉलेज में सीटों के बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अब बीए की 340 से 480 सीट, बीकॉम की 160 से 240 सीट, बीबीए और बीसीए की 40 से 80 सीट कर दी गई हैं। जिससे अब अधिक संख्या में बच्चों को अपने ही क्षेत्र में शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें दूर क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा कॉलेज में पहली बार एमए हिंदी ऑनर्स को भी मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ करते हुए सबको शिक्षा का नारा भी नए आयाम छुएगा। जिसका लाभ हर वर्ग को मिलेगा । इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच एकदम स्पष्ट है, जिसका लाभ उनके क्षेत्र को भी प्राप्त हो रहा है। भतौला स्थित विधायक आवास पर पहुंचे कॉलेज के प्राचार्य डॉ ईश्वर कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ नागर का पगड़ी एवं बुके द्वारा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधायक राजेश नागर के प्रयासों से क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम छुएगा। इस अवसर पर योगेश कुमार, योगेश चंद डागर, डॉ कृष्ण कुमार, डॉ बलराम आर्य, रामवीर नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: डिप्टी सीएम दुष्यंत की अध्यक्षा में आयोजित ग्रीवेश कमेटी में छाया रहा ग्रीन फिल्ड का मुद्दा,लिए गए महत्वपूर्ण फैसले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शादी समारोह व सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग इकट्ठा न हों, केस दर्ज के आदेश : यशपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 27 को होने वाली आम आदमी पार्टी की स्कूल-अस्पताल रैली नए कीर्तिमान स्थापित करेगी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!