Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तिगांव कॉलेज में सीट बढऩे पर विधायक राजेश नागर का किया धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव डिग्री कॉलेज में अगलै शैक्षिक सत्र से सीटों में बढ़ोतरी होने पर प्राचार्य डॉ. ईश्वर कुमार ने विधायक राजेश नागर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक नागर ने अपने प्रयासों से इस मंजूरी को बहुत कम समय में दिलवाकर स्थानीय बच्चों को शिक्षा का और अधिक अवसर दिया है। जिसके लिए हम उनका आभार जताते हैं।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि कॉलेज प्राचार्य ने उनसे इस बारे में जब मांग रखी थी, तो उन्होंने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से इस बारे में चर्चा की। मंत्रीजी ने उसी समय इस बारे में डीजी एजुकेशन को मांग को मंजूर करने बारे में कहा और बहुत थोड़े समय में ही कॉलेज में सीटों के बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अब बीए की 340 से 480 सीट, बीकॉम की 160 से 240 सीट, बीबीए और बीसीए की 40 से 80 सीट कर दी गई हैं। जिससे अब अधिक संख्या में बच्चों को अपने ही क्षेत्र में शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें दूर क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा कॉलेज में पहली बार एमए हिंदी ऑनर्स को भी मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ करते हुए सबको शिक्षा का नारा भी नए आयाम छुएगा। जिसका लाभ हर वर्ग को मिलेगा । इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच एकदम स्पष्ट है, जिसका लाभ उनके क्षेत्र को भी प्राप्त हो रहा है। भतौला स्थित विधायक आवास पर पहुंचे कॉलेज के प्राचार्य डॉ ईश्वर कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ नागर का पगड़ी एवं बुके द्वारा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधायक राजेश नागर के प्रयासों से क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम छुएगा। इस अवसर पर योगेश कुमार, योगेश चंद डागर, डॉ कृष्ण कुमार, डॉ बलराम आर्य, रामवीर नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद:कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को दिल्ली के विज्ञान भवन में फेम इंडिया द्वारा श्रेष्ठ सांसद अवॉर्ड 2019 मिलने पर विकास वर्मा ने दी बधाई।

Ajit Sinha

रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद ने आज 80 वर्ष और 80 वर्ष से ऊपर की आयु वाले रिटायर कर्मचारियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीनियर आईपीएस राकेश आर्य आज फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!