Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कोरोना की रोकथाम के लिए लापरवाही बंद करें, टीका आने के बाद पहले अग्रणी पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को लगाया जाएगा-सीएम  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति को सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि हम स्वयं सावधानी बरतकर ही अपने आप को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। संक्रमण होने के बाद तो इलाज करवाना पड़ता है, जिसके पर्याप्त प्रबंध राज्य सरकार ने किए हुए हैं। बिमारी की रोकथाम सरकार नही कर सकती,लापरवाही बंद करके ही हम इससे बच सकते हैं। 

उन्होंने आज फिर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी सही ढंग से मास्क पहने , हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें और एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम स्वयं बिमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें और अपने परिवार के लोगों तथा परिचितों को भी इस बारे में जागरूक करें।

 गुरूग्राम में जिला लोक संपर्क एंव कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि कोरोना के इलाज के लिए इंजेक्शन के ट्रायल की तीसरी स्टेज चल रही है और इंजेक्शन आते ही सबसे पहले अग्रणी पंक्ति में रहने वाले कोरोना योद्धाओं को लगाया जाएगा। 

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी से पदोन्नत हुए कार्यकारी अभियंता गौरव चौधरी को विदाई दी।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: हरेरा ने खरीदारों और विक्रेताओं से संयुक्त रूप से एक प्रतिशत से अधिक कमीशन वसूलने पर प्रतिबंध।

Ajit Sinha

गुरुग्राम:ऋषिकेश की दीया पांडेय के सिर सजा फैशन एक्स क्वीन का ताज ,देहरादून की साक्षी बनी फस्र्ट व गुडग़ांव की चंचल गोयल रही सेकेंड रनर अप

Ajit Sinha
error: Content is protected !!