Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।जींद के अतिरिक्त उपायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), जींद के सचिव सत्येंद्र दुहन को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), पलवल का सचिव लगाया गया है।

उत्कर्ष सोसाइटी की प्रशासनिक अधिकारी,जिला परिषद,पंचकूला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला ग्रामीण विकास एजेंसी,पंचकूला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशु सिंघल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), पंचकूला के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया फरीदाबाद का मान : सुमित गौड़

Ajit Sinha

विकास, सुशासन और सेवा का प्रतीक भाजपा सरकार डॉ अरविंद शर्मा

Ajit Sinha

संस्कार भारती फरीदाबाद के अखिल भारतीय संगीत महोत्सव के दुसरे दिवस का भव्य आयोजन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!