Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: निकिता हत्या कांड के मुख्य आरोपित तौसीफ को रिमांड पर ले किडनेप में इस्तेमाल की गई डस्टर गाडी को किया बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निकिता हत्या कांड में जेल मे बन्द मुख्य आरोपित तौसीफ को क्राईम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनील की टीम ने  पुलिस कमिश्नर  ओ.पी सिंह के द्वारा केस को पुनः चलाने के दिए गए निर्देश पर, 2018 के किडनैपिंग के मुकदमें मे अदालत से रिमांड पर लिया था। 

आरोपित से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर किडनैपिंग मे प्रयोग हुई डस्टर गाडी कोटा राजस्थान से बरामद कर ली गई है। पूछताछ पर आरोपित तौसीफ ने बताया कि  गाडी डस्टर उसके पिता के रिश्तेदार असरफ के नाम से खरीद की थी । जिसे आरोपित  तौसीफ   व उसका परिवार ही इस्तेमाल करता और चलाता था । आरोपित तौसीफ वह वारदात में प्रयोग डस्टर गाड़ी को कोटा से फरीदाबाद लाया जा रहा है। पूछताछ करने उपरांत कल रिमांड पूरा होने पर आरोपित तौसीफ को अदालत में पेश कर जेल में बंद कराया जाएगा। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस ने जमा करवाया 1 करोड़ 35 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

Ajit Sinha

धर्म छुपा कर एक लड़की से शादी करने के फिराक में शख्स, शादी से1 दिन पहले जब खुला राज तो पहुंच गया जेल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!