Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर सहित दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के अलीपुर इलाके में आज दिन दहाड़े दो मोटर साइकिलों पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर सहित दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, और सभी हमलावर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर अपने- अपने मोटर साइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को नरेला सत्यवादी राजा हरिचंद अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर ऑटो ड्राइवर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज अभी चल रहा हैं। ये सनसनीखेज वारदात स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के सामने घटित हुई है। मरने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम नरेंद्र मलिक हैं, जबकि शख्स का नाम तरुण बताया गया हैं। इस केस की आगे कार्रवाई थाना अलीपुर की पुलिस कर रही हैं। पुलिस की माने तो शुरुआती दौर में ये मामला गैंगवार का लगता हैं। क्योंकि मृतक नरेंद्र मलिक पर घोषित अपराधी हैं। सभी आरोपितों को पकड़ने में पुलिस की 6 टीमें लगाईं गई हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को रजिस्ट्री के एवज में रिश्वत लेने के मामले में अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है -पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रत 19 वर्षीय लड़की ने आगरा कैनाल में लगा दी छलांग, अब तक नहीं मिली, शादी तय होने से थी परेशान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x