Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बसई तिहरे हत्याकांड के मामले में 3 शूटरों को पुलिस ने किया अरेस्ट, तीनों शूटरों पर हत्या, हत्या की कोशिश के 10 मुकदमें दर्ज हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:अपराध शाखा, सेक्टर -17 पुलिस ने गांव बसई तिहरे हत्या कांड के मुख्य सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले इस तिहरे हत्याकांड में 9 बदमाशों को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका हैं। यह तीनों बदमाश वही शूटर हैं जिनकी चलाई गई गोली से तीन लड़कों की हत्या हुई थी। पुलिस ने इन कब्जे के पास से अभी तीन मोबाइल फोन व तीन डोंगल बरामद किए हैं। यह जानकारी एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने दी हैं। 
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने कहा कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम पवन नेहरा निवासी गांव भुड़का, थाना बिलासपुर, जिला गुरुग्राम, 23 वर्ष, सावन उर्फ़ जे डी निवासी खुंगायी, थाना सदर झज्जर, उम्र 23 वर्ष व   मोनू उर्फ सूखा निवासी निदाना, जिला रोहतक, उम्र 23 वर्ष हैं। उनका कहना हैं कि इन सभी बदमाशों के खिलाफ थाना सेक्टर -9 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। इन बदमाशों पर  हत्या , हत्या की कोशिश के 10 से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। इन सभी को जिला अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। इस दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई हथियारों को बरामद किया गया हैं। 

Related posts

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल के दो मकानों और चार दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर -धवस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कार में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर, लूटपाट करने वाले 2 डिलीवरी बॉय पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्रसिद्ध “नजीर रेस्तरां” में पिस्तौल की नोंक पर सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 5 डकैत पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!