Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: राज्य चौकसी ब्यूरो ने वक्फ बोर्ड के सम्पदा अधिकारी व रैन्ट कलैक्टर को 50,000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा वक्फ बोर्ड रोहतक के सम्पदा अधिकारी व रैन्ट कलैक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता हरीश कुमार निवासी  महम ने चौकसी ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसने बक्फ  बोर्ड के 220 वर्ग गज के प्लाट को किराए पर लेने के लिए आवेदन किया था,

जिसके एवज में पहले उक्त अधिकारी एक लाख 60,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था और 80,000 रुपये पहले व 80,000 रुपये काम होने के बाद देने बारे कह रहा था परन्तु सौदा 50,000 रुपये में तय हो गया है। उक्त सूचना पर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज करके चौकसी ब्यूरो की टीम ने निरीक्षक प्रदीप के नेतृत्व में छापा मारकर व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सुरेश चन्द्र खरब, नायब तहसीलदार, रोहतक की उपस्थिति में नसीर,  रैन्ट कलैक्टर व अलोक पन्थ, सम्पदा अधिकारी, वक्फ  बोर्ड, रोहतक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों  को गहन पूछताछ उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगामी जांच प्रगति पर है।

Related posts

गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगें होस्टल-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2900 किलोग्राम के लगभग ज्वलनशील/विस्फोटक बरामद, एक डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी रंगे हाथ पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!