Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सिविल डिफेंस गुरुग्राम का दो दिवसीय ट्रेनिंग सत्र शुरु, रविवार को भी जारी रहेगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: कोविड़ -19 महामारी के दौरान अपनी जनसेवा के द्वारा सबका दिल जीतने वाली टीम सिविल डिफेंस गुरुग्राम का दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम राजकीय उच्चतर विद्यालय (बाल), गुरुग्राम में आज शुरू हुआ और यह रविवार  भी चलेगा ।इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में सदस्यों को सिविल डिफेंस की अवधारणा, इसके वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर  किए  गए कार्यो, योगदान व भूमिका, सम्बन्धित विधिक व संस्थागत फ्रेमवर्क के सैद्धान्तिक पक्षो से टीम को अवगत कराया जाएगा।

वहीं  सिविल डिफेंस के आपदा प्रबंधन में दी गई  भूमिका से सम्बंधित तकनीकी व व्यवहारिक पक्ष से सम्बंधित ट्रेनिंग दी जाएगी।यहां यह भी गौरतलब है कि पूरे हरियाणा में सिविल डिफेंस, गुरुग्राम एकमात्र ऐसी टीम है जिसने कोविड़- 19 महामारी के दौरान अदम्य साहस व सेवाभाव का परिचय देते हुए गुरुग्राम में राशन वितरण, प्रवासी मज़दूरों की घर वापसी, अस्पतालों व क्वारन्टीन में रह रहे लोगो तक आवश्यक सामग्री पहुचाने, कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक व्यवस्था में प्रशासन को सहयोग करने, मास्क वितरण, कोविड़ 19 बाबत जागरूकता जैसी अनेकों गतिविधियों को संपादित किया था। साथ ही आगजनी, मानसून में यातायात प्रबंधन, खोज व बचाव व खतरनाक बिल्डिंग्स के निस्तारण में सहयोग किया। यह टीम वर्तमान में नगर निगम गुरुग्राम को जी आर ए पी GRAP की पालना को सुनिश्चित करने के लिए फील्ड से रिपोर्टिंग का काम कर रही है।
उपायुक्त गुरुग्राम अपनी इस टीम के द्वारा किए  गए सेवा कार्यो की प्रशंसा विभिन्न अवसरों पर कर चुके हैं और उनके निर्देशन में टीम को अधिक सक्षम व प्रभावी बनाने हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। दिल्ली सिविल डिफेंस का आपदा प्रबंधन में काफी व्यापक अनुभव है और चूंकि दोनों टीमें राजधानी क्षेत्र में कार्यरत है। अतः दोनों टीमों के अवसर व चुनौतियों में काफी समानता है और इस प्रकार कर कार्यक्रम एक दूसरे से सीखने, अनुभव साझा करने और आपदा के समय दोनों एक दूसरी की पूरक के रूप में काम कर सकती है, बाबत नियोजन व कार्यनीति बनाने में मदद करते है।

Related posts

22 जनवरी को राष्ट्रीय शौर्य जागरण का महापर्व मनाएगा देश: सुरेन्द्र जैन

Ajit Sinha

17वीं लोकसभा के लिए 12 मई रविवार को हुए मतदान के वास्तविक आंकड़ें आ गए हैं

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: आप का विजय जुलुस: हरियाणा के निगम व परिषद चुनावों में भी करेंगेे भाजपा एंव जजपा का सफाया: डा सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
error: Content is protected !!