Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

समजवादी पार्टी एमएलसी के फ्लैट में एक शख्स की हत्या, बर्थडे पार्टी में चली थी गोली

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा नेता के फ्लैट पर शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बारे में शनिवार सुबह पता चला. सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में हत्या का मामला सामने आया है. फ्लैट में राकेश नाम के शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई है.हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात की वारदात बताई जा रही है. बर्थडे पार्टी के दौरान फ्लैट में गोली चली थी. बहरहाल , हत्या के पीछे की वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अमित यादव शाहजहांपुर से सपा एमएलसी हैं.

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शख्स को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से तनाव का माहौल है. मामले की जांच के लिए पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.फिलहाल, लखनऊ पुलिस ने शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में तमाम एंगल से जांच कर रही है. मसलन घटना के वक्त एमएलसी मौके पर मौजूद थे या नहीं. बर्थडे पार्टी में बंदूक कैसे पहुंच गई. किसी वजह से फायरिंग हुई.

Related posts

नूंह जिला में लगभग 1600 पुलिस कर्मियों द्वारा ‘‘आपरेशन क्लीन’’ अभियान चलाया गया- गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

बीजेपी, कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर में कटौती नहीं करने पर जमकर हुए आक्रोशित

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन व्रत के प्रसारण पर रोक लगाए चुनाव आयोग- कांग्रेस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!