Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

नूंह जिला में लगभग 1600 पुलिस कर्मियों द्वारा ‘‘आपरेशन क्लीन’’ अभियान चलाया गया- गृह मंत्री अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की पुलिस द्वारा नूंह जिला में लगभग 1600 पुलिस कर्मियों द्वारा ‘‘आपरेशन क्लीन’’ अभियान को चलाया गया जिसके तहत 20 से 25 जुलाई की अवधि के दौरान पुलिस ने जिला के 33 गांवों में छानबीन के दौरान अवैध खनन के अंतर्गत 61 वाहनों को जब्त, सीआरपीसी की धारा 102 और पुलिस अधिनियम की धारा 47 के तहत 29 वाहनों को जब्त, एमवी अधिनियम के तहत 268 वाहनों को इम्पांउड, तीन एफआरआई रजिस्टर्ड और 307 चालान करने में सफलता हासिल की है।

विज ने ‘‘आपरेशन क्लीन’’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में 1593 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है जिसके तहत एक पुलिस अधीक्षक,एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 10 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 52 सब-इंस्पेक्टर, 93 एएसआई, 272 हैड कांस्टेबल, 1065 कांस्टेबल और 59 एसपीओ को तैनात किया गया है।गृह मंत्री ने कहा कि छानबीन की इस अवधि के दौरान अवैध खनन के तहत 61 वाहनों को जब्त किया गया है जिसके अंतर्गत 10 डंपर, 3 हाइवा, 27 टैªक्टर, 8 ट्रॉली, 6 ट्रेक्टर -ट्रॉली, 3 जेसीबी और 4 कंप्रेसर शामिल हैं। इसके अलावा, एमवी अधिनियम के तहत 268 वाहनों को इंपाउंड किया गया हैं जिसके तहत 220 एमसी, 6 कार तथा 42 अन्य वाहन हैं। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 102 व पुलिस अधिनियम की धारा 47 के तहत 29 वाहनों को जब्त किया गया है जिसके अंतर्गत 18 एमसी और 11 अन्य वाहन शामिल है।

विज ने बताया कि ‘‘आपरेशन क्लीन’’ के दौरान तीन एफआईआर दर्ज की गई जिसमें एचजीएस और जीएस अधिनियम के तहत दो व अन्य एक एफआईआर हैं । उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 25 जुलाई की अवधि के दौरान कुल 307 चालान किए गए जिसमें बिना नंबर प्लेट के 64 चालान और बिना एचएसआर के 243 चालान शामिल है। उन्होंने बताया कि यह अभियान नियमों के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से चलाया गया है।

Related posts

खुलासा: विधायक धमकी मामले मे अरेस्ट किए गए आरोपितों के खातों में पाकिस्तान से सीधे हवाला के जरिए भेजा जाता था पैसा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: विभिन्न किसान संगठनों से 19 सितंबर को राज्य स्तरीय कमेटी से सदस्य करेंगे बातचीत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नवनिर्वाचित विधायकों ने सीखी विधायी कामकाज की बारीकियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x