Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: शिवसेना के लोकसभा प्रभारी रहे हेमंत भारद्वाज ने आज अपने दर्जनों साथियों के साथ जेजेपी में शामिल हो गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शिवसेना के लोकसभा प्रभारी रहे हेमंत भारद्वाज ने आज उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में आस्था जताते हुए दर्जनों युवाओं के साथ जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी का दामन थामा। फरीदाबाद सेक्टर- 16 ए  हनुमान मंदिर मैं आज दर्जनों साथियों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा विधानसभा में लाए गए 75% स्थानीय युवाओं को रोजगार के बिल का समर्थन करते हुए जननायक जनता पार्टी में अपनी आस्था जताई। 

शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से शिवसेना के लोकसभा के प्रभारी रहे हेमंत भारद्वाज, जग मोहन कश्यप, पंकज मिश्रा, वेद प्रकाश शर्मा ,दीपक कश्यप ,सौरभ चतुर्वेदी, मोहित शास्त्री, यशवंत, विकास कुमार पाठक, रवि शर्मा, शीशपाल माहौर ,अखिलेश शर्मा, मनीष शर्मा ,सनी चौहान, विक्रम माहोर,गोपाल ,जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी को शामिल किया। तेजपाल डागर जी ने सभी को आश्वासन दिया कि शामिल होने वालों को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अनिल खुटैला, सुरत चौहान,अवनीश कौशिक,सरवन कराना  मुख्य रूप से मौजूद थे।  

Related posts

आदमपुर में 52000 वोटों ने कांग्रेस विरोधी दलों के नेताओं को जमीनी हकीकत दिखा दी – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण बारे वार्ड वाइज समीक्षा बैठक 7 जून को

Ajit Sinha

हरियाणा में आगामी 18 महीनों में प्रदेश के सभी गांवों में  24 घंटे बिजली शुरू हो जाएगी-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!