Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

नोटबंदी चौथी वर्षगाठ: राहुल गांधी ने कहा 4 साल पहले पीएम मोदी जी ने भारत की अर्थव्यवस्था पर आक्रमण शुरु किया-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने कहा कि भाइयों और बहनों नमस्कार। युवाओं आप सबको नमस्कार:आज हिंदुस्तान के सामने एक बहुत बड़ा सवाल है। कोविड का समय है,सवाल ये है कि बांग्लादेश की इकॉनमी हिंदुस्तान की इकॉनमी से आगे कैसे निकल गई?समय होता था कि हिंदुस्तान दुनिया की सबसे हाई परफॉर्मिंग इकॉनमी होता था। सरकार कहती है, कारण कोविड है। मगर अगर कारण कोविड है, कोविड तो बांग्लादेश में भी है, कोविड तो बाकि दुनिया में भी है, तो फिर अगर कारण कोविड है तो हिंदुस्तान पीछे कैसे रह गया? भाइयों और बहनों, कारण कोविड नहीं है। कारण नोटबंदी है, कारण जीएसटी है।

4 साल पहले नरेन्द्र मोदी जी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था पर आक्रमण शुरु किया, आपके पैर पर कुल्हाड़ी मारी। किसानों, मज़दूरों, छोटे दुकानदारों को जबरदस्त चोट मारी। मनमोहन सिंह जी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को दो प्रतिशत का नुकसान होने वाला है और वही हमें देखने को मिला। प्रधानमंत्री जी ने कहा– कालेधन के खिलाफ लड़ाई है। मगर कालेधन के खिलाफ नहीं थी, ये झूठ था। आक्रमण आप पर हो रहा था। आपके पैसे को आपसे छीन कर नरेन्द्र मोदी अपने चुने हुए दो-तीन उद्योगपति मित्रों को देना चाहते थे। आप लाइन में खड़े हुए, उस लाइन में नरेन्द्र मोदी जी के बड़े-बड़े उद्योगपति मित्र नहीं थे। आपने अपना पैसा बैंक में डाला और बैंक से नरेन्द्र मोदी जी ने आपका पैसा अपने मित्रों को दे दिया, उनका कर्जा माफ किया। 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए उनका कर्जा माफ किया। उसके बाद नरेन्द्र मोदी जी ने गलत जीएसटी लागू की। रास्ता साफ किया, छोटे दुकानदारों को, मिडिल साइज बिज़नेस वालों को, स्मॉल बिज़नेस वालों को खत्म कर दिया। रास्ता किसके लिए साफ किया? फिर से अपने चुने हुए 3-4 उद्योगपति मित्रों के लिए और अब ये तीन नए कानून नरेन्द्र मोदी जी लाए हैं। किसानों को खत्म करने के कानून हैं। किसानों के खेत को उनके हाथों से छीनने के कानून हैं।

भाइयों और बहनों, हम सबको मिलकर लड़ना पड़ेगा। नरेन्द्र मोदी जी ने हिंदुस्तान की जो प्राइड हुआ करती थी, हिंदुस्तान की जो शान होती थी, हमारी अर्थव्यवस्था, उसको नष्ट कर दिया है। एक साथ मिलकर हमें हिंदुस्तान को फिर से बनाना पड़ेगा।

Related posts

आईएसबीटी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से बच्चे के अपहरण व लाखों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कुल 10 लोग अरेस्ट, 6 बच्चे बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2024 में बेरहम भाजपा गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी जनता: अभय सिंह चौटाला

Ajit Sinha

छठ महापर्व के मौके पर सीएम आतिशी ने पूर्वांचली भाई-बहनों के साथ की भगवान भास्कर और छठी मइयाँ की पूजा.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!