Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: हज यात्रा करने के लिए आगामी 10 दिसंबर -2020 तक वेबसाइट के जरिए आवेदन करें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य हज कमेटी ने वर्ष-2021 में हज यात्रा करने के लिए हाजियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2020 है। निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन अखिल भारतीय हज कमेटी की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। हरियाणा राज्य हज कमेटी, चण्डीगढ़ के कार्यकारी अधिकारी सुभानद्वीन भट्टी कहा कि आवेदक आनलाईन आवेदन करने से पहले अखिल भारतीय हज कमेटी के दिशा निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढने के बाद ही अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा आरंभ करने के स्थल का चुनाव करें।

एक बार चुने गये विकल्पों को बाद में बदलने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था हवाई किराये पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा कि हज आवेदक आवेदन हेतू कोई कठिनाई या असुविधा महसूस करने पर हरियाणा हज कमेटी के फोन नबंर 0172-2741438 या अखिल भारतीय हज कमेटी के फोन नबंर 022-22107070 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष-2020 के दौरान हज यात्रा कोरोना वायरस के कारण संभव नहीं हो पाई थी।  

Related posts

फरीदाबाद:ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल ने आज 53 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस किए रद्द।

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज छापेमारी करके आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे चार बुकी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मामले 181 तक पहुंचा जो कल मुकाबलें आज बहुत ज्यादा हैं, इन में से 50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!