Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद ने की चाइनीज मांझा बेचने वाले 4 दुकानों में छापेमारी,मांझा बरामद , 3 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद को आज गुप्तचर इकाई, पलवल द्वारा सूचना दी गई कि गुप्ता गंज बाजार ,पलवल में  कुछ दुकानदार प्रतिबंधित चाइनीज व नायलॉन के मांझे बेच रहे हैं। इन मांझा को पतंग उड़ाने के उपयोग में लाया जाता है। जिससे जानमाल का नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। यदि फौरी रेड की जाए तो बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज व नाइलोन के मांझे बरामद हो सकते है।           

डीएसपी राजेश चेची ने प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की निरीक्षक जगदीश व सब इंस्पेक्टर  राजेन्द्र द्वारा स्थानीय पुलिस थाना शहर पलवल के साथ गुप्ता गंज बाजार पलवल में 4 पतंग बेचने वाली दुकानों  पर रेड की गई।      

रेड पर ओमप्रकाश की दुकान पर 73, विजय की दुकान पर 112, मंगल की दुकान पर 37 व लक्ष्मी  की दुकान पर 97  कुल 319 पतंग उड़ाने वाले प्रतिबंधित मांझे बरामद हुए। आरोपिया लक्ष्मी मौका पर भीड़ का फायदा उठाकर खिसक गई । शेष आरोपितों  को मौका पर ही काबू कर लिया गया।     इस संबंध में प्र.सि. राजबीर सिंह की तहरीर पर उपरोक्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई  की जा रही है।

Related posts

एक तंत्र विकसित करने के लिए जेसी बोस विश्वविद्यालय के शोधकर्ता को पेटेंट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने 71 वे स्वतंत्रता दिवस की शहरवासियों व पुलिस अधिकारीयों को शुभकामनाएं दी।

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के पुत्र एवं पुत्री दोनों ने किया रक्तदान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x