Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सीएम मनोहर ने सोनीपत और पानीपत में जहरीली शराब पीने के कारण मरने वाले के परिजनों को दो- दो देने का ऐलान किया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत और पानीपत जिलों में जहरीली शराब पीने के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर दुख और संवेदना प्रकट करते हुए मुआवजे के तौर पर दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह राहत राशि  राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तारी की है और मामले में आगे की जांच जारी है।  उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शराब की अवैध बिक्री में शामिल पाए जाने वाले अधिकारी,कर्मचारी ,ठेकेदार या शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह मामलों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।   

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज बिजली विभाग के एमडी शत्रुजीत कपूर सहित चार अधिकारियों के तबादले किए-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के कोरोना योद्धाओं को कोविड वैक्सीन की डोज़,डीजीपी मनोज यादव को लगा पहला टीका

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ के लिए 90 एडवोकेट जनरल रखने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!