Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगेस्टर रोहित चौधरी के करीबी मनीष उर्फ़ रिंकल को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगेस्टर रोहित चौधरी के एक करीबी साथी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम मनीष उर्फ़ रिंकल निवासी गांव आया नगर, दिल्ली हैं। इस आरोपित को मुकदमा नंबर -237 /2020 में गिरफ्तार किया गया हैं। इस मुकदमे में भारतीय दंड सहिंता की धारा 336 , 506 , 34 और 25 /27 आर्म एक्ट को दर्शाया गया हैं। पुलिस के मुताबिक बीते 28 -29 जून 2020 को मध्य रात्री को गैंगेस्टर रोहित चौधरी के कई साथियों ने अपने हाथों में लाठी -डंडों को लेकर शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह  को मारने -पीटने व गोली मारने की धमकी दी थी।

जिसपर  थाना फतेहपुर बेरी , दक्षिण जिला, दिल्ली  में एक केस  दर्ज किया गया था। इस केस में भारतीय दंड सहिंता की धारा भारतीय दंड सहिंता की धारा 336 , 506, 34 और 25 /27 आर्म एक्ट को दर्शाया गया हैं। इस केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों ने एसटीएफ, क्राइम ब्रांच,दिल्ली को आगे की  कार्रवाई के लिए सौपी थी। पुलिस की माने तो एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिल्ली के आया नगर से वीरवार को गिरफ्तार कर लिया।  यह बदमाश मनीष उर्फ़ रिंकल अपने आका गैंगेस्टर रोहित चौधरी के निर्देशानुसार काम करता था। इस केस की अभी जांच चल रही हैं। अभी गैंगेस्टर रोहित चौधरी पर भी मोकाका का केस दर्ज हैं जिसकी एसीपी स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं। 

Related posts

अपराधियों की शरणस्थली कहे जाने वाले खोडा कॉलोनी नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस का संयुक्त प्रहार, 22 पकड़े।

Ajit Sinha

छात्रों पर बर्बरता के लिए पीएम तुरंत गृह मंत्री शाह को पद से हटाए, मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्च-स्तरीय समिति से जांच हो- राहुल

Ajit Sinha

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खूंखार बदमाशों को भारी तादाद में हथियार व कई बुलेट प्रूफ जैकेट सहित किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!