Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

स्टेट विजिलेंस ने पलवल के मुण्डकटी थाने में तैनात ईएएसआई व मुख्य सिपाही को 80,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।       

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार  पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर चलाए जा रहे अभियान के तहत पलवल जिले के थाना मुण्डकटी में तैनात ईएएसआई मोहमम्द ईकबाल व मुख्य सिपाही धर्मेंद्र को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।         

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि कुण्डा कालोनी, नूंह की मुन्नी ने ब्यूरो के पास शिकायत दी थी कि उस के पुत्र इश्माईल व दो रिश्तेदारों के विरुद्ध हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले को मुकदमे से निकाल ने की एवज में 80,000 रुपये की मांग की थी।         

ब्यूरो ने शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, रोहताश कुमार की उपस्थिति में दोनों पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

नैनीताल बैंक में हुए 16 करोड़ रूपये, की साइबर फ्रॉड करने वाले एक विदेशी नागरिक सहित चार शातिर अपराधी पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर सीपी दिल्ली द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का अनावरण।

Ajit Sinha

मेरी मां घंटों मोबाइल पर बातें करती थी, उसके चरित्र पर शक होने लगा था, इस लिए उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!