Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नॉएडा: चचेरे भाई ने किया अपनी नाबालिक बहन से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: महिलाओं  और नाबालिक बच्चियो के साथ दुष्कर्म की घटनाएं  थम नहीं रहा है,और इस अपराध का स्याह पक्ष ये है महिलाओं  और नाबालिक बच्चियों  को उनके जानकार ही अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण शिकार बना रहे है। ऐसे ही  वारदात ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई जहां एक चचेरे भाई ने अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीशचंद्र बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया। इसकी शिकायत मिलने पर थाना बादलपुर पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 व 5/6 पोक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा कर आरोपित  जितेन्द्र उर्फ जीतू  निवासी डेरी मच्छा को धूममानिकपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा कि आरोपित  जितेंद्र जब वारदात को अंजाम दे रहा था तभी किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई, तो आरोपित  मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को डेरी मच्छा को धूममानिकपुर तिराहे से एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक में सफाई के दौरान दम घुटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई-रेस्क्यू का वीडियो देखें।

Ajit Sinha

आदतन अपराधी अभिषेक उर्फ़ टीटू के मकान पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुल्डोजर।

Ajit Sinha

दहेज के लालचियों ने दोनों, मां -बेटियों की सनसनीखेज हत्या कर के फरार हो गए, केस दर्ज, पुलिस आरोपित ससुरालियों की तलाश में जुटी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!