
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: दहेज़ लोभियों ने मां -बेटी की सनसनीखेज हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरा परिवार फरार है। मरने वाली महिला का नाम मिथलेश उम्र 26 वर्ष व उसकी बेटी मुकली उम्र 4 वर्ष है। इस सनसनीखेज हत्या की सूचना मृतका महिला मिथलेश के मायके वालों को आसपास में रहने वाले रिश्तेदारों और जानकारों से मिली, और इस सनसनीखेज वारदात की सूचना तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को दी ,पुलिस टीम ने महिला -बेटी के शवों को बरामद कर लिया। और दोनों शवों को पलवल जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। आज दोनों मां -बेटी का पोस्टमार्टम करवाकर, मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस इसके आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर के अनुसार नरवीर निवासी कामर गढ़ी, (मथुरा) ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उसने लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2020 में अपनी बहन मिथलेश की शादी पलवल के गांव किठवाड़ी निवासी धर्मवीर के साथ की थी। शादी के बाद से ही धर्मवीर पति, देवर कर्मवीर, सास प्रेमवती, ससुर दयाचंद, ननद रेखा व अनिता उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे और दहेज की मांग करते थे। उसकी बहन को एक बेटी और एक बेटा हुआ। बेटा 3 महीने का है और बेटी मुकली 4 वर्ष की थी। आरोपित दहेज में जमीन, 25 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हो रही थी, तो वह आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। शनिवार की देर शाम को उसके पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बहन मिथलेश व बेटी मुकली की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी और 3 महीने के बेटे को लेकर वहां से फरार हो गए। इधर-उधर से मामले की सूचना उसे मिली तो वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। घर जाकर देखा तो उसकी बहन व उसकी भांजी मृत हालत में पड़ी थी। जिनके शरीरों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित थाने की पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी आरोपित फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयासरत है। जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

