Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई साइकिल रैली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हाऊसिंग एंड अर्बन अफेयर्स  मंत्रालय , भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा साइकिल फॉर चेंज ए चैलज अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज रोज गार्डन, दशहरा ग्राउंड,एनआईटी फरीदाबाद में शहर के प्रमुख समाज सेवी संस्था बननुवाल वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन किया गया.इस रैली में स्कूली बच्चों से लेकर सभी आयु वर्ग के लगभग 200 लोगों ने प्रतिभगिता की। इस रैली को रोज गार्डन ,दशहरा ग्राउंड से होकर बीके अस्पताल चौक ,के एल मेहता महिला कॉलेज, चिमनी बाई धर्मशाला, तीन नंबर मार्केट, दो- तीन नंबर चौक से होते हुए वापस रोज गार्डन में लगभग 5 किलोमीटर का निर्धारित रूट तय करते हुए समाप्त हुई।

विनोद गौड़ अधीक्षक फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने रैली को रवाना करने से पूर्व प्रतिभागियों का  स्वागत करते हुए अवगत कराया कि हाऊसिंग एंड अर्बन अफेयर्स, मंत्रालय द्वारा देश के सभी 107 घोषित स्मार्ट सिटीज में साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल फॉर चेंज ए चैलेंज शुरू किया गया है, ताकि शहरों में बढ़ते हुए प्रदूषण तथा सड़कों पर बढ़ती हुई मोटर गाड़ी की भीड़ को कम किया जा सके ,साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फिट रहने में भी उनकी मदद कर उन्हें लाभ दिलाया जा सके। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के अधिकारी , हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया,  बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया, रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र ट्रैफिक , बिजेन्दर सैनी, सौरभ बिंदल, आशीष मंगला, अरुण ककड़, पुलिस से ट्रैफिक ताऊ विरेन्द्र सिंह सहित अनेको गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
—  

Related posts

रानी लक्ष्मी बाई की सेनापति झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं की कथाओं से भावी पीढ़ी को लेनी चाहिए प्रेरणा- मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:15 वर्षीय नाबालिग लडकी से दुष्कर्म के मामले में मात्र 6 घंटे में मुख्य आरोपित को मेरठ से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वाट कमांडो टीम का चल रहा है प्रशिक्षण जिसका मुख्य काम, आतंकी हमलों और बड़ी घटनाओं से निपटना।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!