Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा भाग 5 नवंबर, 2020 से शुरू होगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा भाग 5 नवंबर, 2020 से शुरू होगा। इस दौरान लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी तथा विधायी कामकाज पूरा किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता ने आज इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से 5 नवंबर से मानसून सत्र का दूसरा भाग शुरू करने की सूचना मिली है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 26 अगस्त, 2020 को शुरू हुआ था।

उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल,विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और बड़ी संख्या में विधायक कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। देश और प्रदेश में कोरोना का खतरा अधिक था। इसके चलते मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि अब कोरोना का खतरा कम होना शुरू हो गया है, इसलिए सत्र शुरू करने पर विचार किया गया है। 5 नवंबर से होने वाले सत्र के दौरान पूरी सावधानी बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी हिदायतों का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा।         

मानसून सत्र की कवरेज के लिए प्रेस गैलरी, सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में बनाई जाएग। सभी मीडियाकर्मी वहीं से मानसून सत्र को कवर करेंगे। मानसून सत्र के भाग-2 में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा निवास के दोनों सभागार बुक करवाये जाएंगे तथा इस स्थान को सत्रावधि तक विधानसभा परिसर घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही मीडियाकर्मियों को सभी विजुअल्स उपलब्ध करवाने के लिए यहां बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। सत्र का प्रत्येक दृश्य मीडिया कर्मियों तक पहुंचाने के लिए तीन विशेष कैमरे सदन में लगाए जाएंगे।

Related posts

15 दिनों में नुकसान का आकलन कर मुआवजा दे सरकार नहीं तो आंदोलन का सामना करने के लिए रहे तैयार।

Ajit Sinha

किसान आंदोलन के चलते लाखों लोग दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा -दिल्ली से सट्टे कई बोडरों पर लोग जाम में फंसे रहे, झड़प -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

– 5 बार विधायक रहे भागीराम सहित तीन वरिष्ठ नेता जेजेपी में शामिल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!