Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

निरंतर मजबूत हो रही जेजेपी, गांव-शहरों में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें कार्यकर्ता – डॉ. अजय चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फतेहाबाद:जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी निरंतर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता निरंतर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए है। अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर कमर कस ले और आज से ही चुनावी तैयारियों में जुट जाए। अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता से अवगत करवाएं ताकि संगठन और ज्यादा प्रभावी बने। वे सोमवार को फतेहाबाद में आयोजित जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारियों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और मजबूत संगठन के दम पर ही आज जेजेपी प्रदेश की सत्ता में काबिज है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। अजय चौटाला ने कहा कि साल 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव-शहर में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें और नए साथियों को संगठन के साथ जोड़कर मजबूती प्रदान करें। अजय चौटाला ने यह भी कहा कि गठबंधन सरकार में जेजेपी ने जनहित में 70 फीसदी वादों को कानूनी रूप देकर अमलीजामा पहनाया है और इससे आमजन को लाभ मिल रहा है।वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला निरंतर जनहित में कार्य कर रहे हैं। निशान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता डिप्टी सीएम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं।

Related posts

हरियाणा पुलिस की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि:यौन अपराधों की जांच में ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पंजाबी सिंगर व अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मौत के पीछे साजिश का शक ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत करीब 1800 फॉर्मेसी कर्मचारियों के सम्मान में वृद्धि की गई है-अनिल  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x