Athrav – Online News Portal
हरियाणा

वर्तमान सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र का किया समान विकास- रतन लाल कटारिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सबसे गरीब लोगों का जीवन-स्तर ऊंचा उठाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ षुरू की है। इसके तहत सबसे गरीब परिवारों की पहचान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम 1.80 लाख रुपये की जा रही है। अब तक 30 हजार परिवारों को रोजगार के लिए ऋण व अन्य सहायता दी गई है।

कटारिया आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालका अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व कटारिया ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डाॅ. हनीफ कुरैशी, उपायुक्त  महावीर कौशिक तथा एसडीएम रूचि सिंह बेदी भी उपस्थित थी।

कटारिया ने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए सबकी तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान-पत्र के पोर्टल से सभी योजनाओं व सेवाओं को साथ जोड़ा जा रहा है।

इस वर्ष अधिकांष सरकारी सेवाएं इस पोर्टल के जरिये आॅनलाइन मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस पर जन्म-मृत्यु का डेटा भी ऑटो  अपडेट होगा। युवाओं की शिक्षा, कौशल व बेरोजगारी का डेटा भी इस पोर्टल पर डाला गया है। पीले राशन कार्ड बनाने का काम भी परिवार पहचान पत्र के माध्यम से किया जा रहा है। शुरुआत में जिला सिरसा व कुरुक्षेत्र में यह योजना पायलट आधार पर शुरू की गई है। 

Related posts

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के भी तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे

Ajit Sinha

386 मामले दर्ज करके 483 लोगों को किया गिरफ्तार, 1204 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ किया बरामद:डीजीपी 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के सभी नागरिक अस्पतालों में अब सभी स्टाफ के लिए ड्रेस कोड लागू होगा- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//caustopa.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x