Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नेस्ले इन्डिया लिमिटेड कम्पनी ने पुलिस को दिए 2496 मैगी व 2640 कॉफी के पैकेट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जैसा कि आपको ज्ञात है कि कोविड-19 का संक्रमण सम्पूर्ण भारतवर्ष में फैला हुआ है। इस वैश्वीक महामारी के चलते भी गुरुग्राम पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही व पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों तक सुरक्षा सहायता सहित हर सम्भव प्रयास करके हर प्रकार से लोगों की समस्याओं को सुलझाया व उनकी मदद की। 

कोविड-19 के दौरान अपनी ड्यूटियों पर तैनात पुलिसकर्मियों की उत्कृत भूमिका को देखते हुए नेस्ले इन्डिया लिमिटेड कम्पनी द्वारा अपना योगदान देते हुए गुरग्राम में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए कुल 2496 पैकेट मैगी कुप्पा मसाला तथा 2640 पैकेट नेसकैफे कॉफी के मकसूद अहमद, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त पूर्व गुरुग्राम के माध्यम से भेंट किए। जिन्हें पुलिस उपायुक्त पूर्व,गुरग्राम द्वारा गुरुग्राम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों तक पहुंचाया जाएगा। नेस्ले इन्डिया लिमिटेड कम्पनी द्वारा पुलिस के लिए दिया गया यह योगदान अमूल्य है।

Related posts

प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेहरमी से हत्या कर दी – 3 आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में सभी सरकारी कार्यालयों के लिए बनेगा एडमिनिस्ट्रेटिव टावर।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाने की गुरूग्राम में तैयारियां पूरी, प्रथम  चरण में 40 हजार  कवर करने का लक्ष्य  -डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!