Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सिकरी तीन अवैध कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज सुबह गांव सिकरी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे  तीन कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई  के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद थी। अधिकारी की माने तो जल्द ही ॐ साईं  डेवल पर प्रॉपर्टी डीलर और मन मोहन मंगला प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा हैं। इन प्रॉपर्टी डीलरों से  खरीद फरोख्त ना करें। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने कहा कि गांव सिकरी में उपरोक्त दोनों कलोनिनाइजरों द्वारा लगभग 14 एकड़ जमीनों पर तीन कालोनियों को विकसित कर रहे थे जिसमें अवैध रूप से चार रिहायशी निर्माण, 25 डीपीसी , एक प्रॉपर्टी डीलर व बाउंड्रीवाल बने हुए थे। जिसे आज उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के समय वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। इस तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व सिकरी चौकी इंचार्ज राम कुमार कर रहे थे।  

Related posts

18 लाख 56 हजार 600 रूपए सहित एटीएम मशीन उखाड़ और उसे घसीटते हुए ले गए चोर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के लोग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात कर मॉल रोड बनवाने की मांग की।

Ajit Sinha

मानव रचना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा ‘डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!