Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जन्म दिन के दौरान हुई अनीश उर्फ़ अन्नी की हत्या के मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  थाना भूपानी ने आज जन्म पार्टी में हुई अनीश उर्फ़ अन्नी हत्याकांड में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अशोक , मनीष , अश्वनी व मुकेश उर्फ़ कोमल हैं। यह घटना बीते 8 -9 अक्टूबर की रात को घटित हुई थी। यह खुलासा आज पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए। 

पुलिस प्रवक्ता सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए  कहा कि बीते  8 -9 अक्टूबर 2020 की रात को थाना भुपानी क्षेत्र में नाचोली गाँव के पास निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक नियर उत्तम कॉलोनी की हैं। जहां आरोपितों के  द्वारा रात के समय अपने साथी अशोक की जन्म दिन पार्टी मनाई जा रही थी। उनका कहना हैं कि गाँव नाचौली के रहने वाले अनीश  उर्फ़ अन्नी व उसका दोस्त संदीप अपनी मोटरसाइकिल से भूपानी जा रहे थे।  अनीश उन आरोपितों  में से एक आरोपित मुकेश उर्फ़ कोमल को जानता था। इसलिए ,इन लोगों ने  सड़क किनारे ही बातचीत करने लगे। मुकेश ने अनीश से मोबाइल फोन  मागां तो उसने फोन देने से मना कर दिया, मुकेश और अनीश  के बीच मोबाइल फ़ोन को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। 

उनका कहना हैं कि इसके पश्चात् अनीश  व उसका साथी संदीप वहां से चले गए, जब वो दोनों वापिस गांव आ रहे थे तो मुकेश व अन्य आरोपितों  ने मिलकर अनीश को डंडो व लोहे की रोड से काफी चोटें पहुंचाई। अनीश  के साथी संदीप ने जब जोर से शोर मचाया तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। संदीप ने अनीश के घर फ़ोन करके घटना की जानकारी दी जिसके पश्चात् अनीश को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अनीश  की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में  रेफर कर दिया गया।  रविवार को अनीश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना भुपानी की पुलिस  ने बीते 10 अक्टूबर को अनीश के पिता सुदेश की शिकायत पर आरोपित मुकेश व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया जो बाद में अनीश  की मृत्यु के पश्चात् हत्या की धारा इसमें जोड़ दिया गया हैं। 

Related posts

फरीदाबाद वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का आभार जताया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेताओं ने किया क्लर्कों व आशा वर्करों के धरने का समर्थन

Ajit Sinha

बुजुर्ग मां और बेटी को बंधक बना कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाली एक नौकरानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!