Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: जमीनों की रजिस्टरी करने के मामले में आ रही दिक्कतों को यथाशीघ्र दूर करें-संजीव कौशल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीनों की रजिस्टरी करने के मामले में आ रही दिक्कतों को यथाशीघ्र दूर करें। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कौशल आज यहां जमीनों की रजिस्टरी से संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिववी.उमाशंकर, हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव  सुधीर राजपाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक  अमित कुमार अग्रवाल, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक  के.एम पांडुरंग, लैंड होल्डिंग्स और लैंड रिकॉर्ड की निदेशक कुमारी आमना तसनीम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  संजीव कौशल को जानकारी दी गई कि राज्य की 87 शहरी नगर निकायों में से 84 में प्रॉपर्टी-आईडी बना दी गई हैं, 

केवल हिसार जिला के बास व सिसाय तथा सोनीपत जिला के कुंडली नगरपालिका के क्षेत्र की प्रॉपर्टी-आईडी बकाया हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में मंजिल-वाइज रजिस्टे्रशन करने में रही कठिनाइयों के बारे में भी अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया। इस अवसर पर कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में जमीनों की रजिस्टरियों के मामले में आ रही परेशानियों को जल्द दूर करें।

Related posts

मोदी सरकार के 3.70 लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा से समृद्ध और सशक्त बनेगा किसान: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सभी मिलकर संगठन का करें विस्तार और बीजेपी को करें मजबूत : कैप्टन अभिमन्यु

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच-19 में तैनात एएसआई बर्खास्त,17000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया था अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!