Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: विजय वर्धन हरियाणा के मुख्य सचिव बने, पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग तथा गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय-प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त विजय वर्धन को हरियाणा का मुख्य सचिव लगाया है और उन्हें सामान्य प्रशासन,कार्मिक,प्रशिक्षण , संसदीय मामले, विजिलेंस, प्रशासनिक सुधार विभाग दिए गए हैं तथा योजना समन्वय का सचिव इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा आज सेवानिवृत हो गई हैं। इसके अलावा, सरकार ने तुरंत प्रभाव से पाँच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं।      

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  संजीव कौशल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त तथा सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  आलोक निगम को लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) और वास्तु-कला विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।      

मुख्य आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) और वास्तु-कला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी राजीव अरोड़ा को उक्त के अलावा गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय-प्रशासन विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त,  यमुना नगर  धर्मवीर सिंह को चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया गया है।

Related posts

फसल अवशेषों व पराली के जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए है: डीसी नरेश नरवाल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस अधिकारियों और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

Ajit Sinha

एक नाबालिग लड़की का अपरहरण करके जबरन बलात्कार करने के सनसनी खेज मामले में एक आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!