Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आज पारदी  गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आज पारदी गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं ,पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी कट्टा , तीन लोहे के सरिया, दो डंडा व एक स्विफ्ट डिज़ायर  कार बरामद किए हैं। इनके कब्जे से चोरी के सोने की चूड़ियां, एक घडी, 2 सोने के कड़े व दो सोने की अंगूठी बरामद किए  हैं। यह खुलासा आज एसीपी धारणा यादव ने आज सेक्टर – 16 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया हैं। 
एसीपी धारणा यादव ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच ,बदरपुर बॉर्डर  के इंचार्ज सेठी मलिक को एक गुप्ता सूचना मिली कि गांव मांगर इलाके में 5 -6 लड़के इकठ्ठे होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं।

इस सूचना को इंचार्ज सेठी  मलिक ने गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम तुरंत गठित की। गठित की गई टीम को उन्होनें मुखबिर द्वारा बताएं गए स्थान पर भेज दिया। उनका कहना हैं कि वहां पर उनकी टीम ने प्लानिंग के अनुसार 6 लड़कों को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें दबोच लिया।इनके कब्जे से पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा , दो डंडा , तीन लोहे के सरिया व एक स्विफ्ट डिज़ाइयर कर बरामद किए। पूछताछ के दौरान गजेंद्र निवासी बजरंग गढ़ रोड , हड्डीमील , मध्यप्रदेश, चांद उर्फ़ आलोक निवासी बिल्ला खेड़ी ,थाना घरनावदा, जिला गुना , मध्यप्रदेश , मिथुन  निवासी बिल्ला खेड़ी ,थाना घरनावदा , जिला गुना , मध्यप्रदेश, आशीष निवासी गांव ओरनदी, थाना पिपराई , जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश , रामेश्वर निवासी  बिल्ला खेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना मध्य प्रदेश व संजय मोदी निवासी किराएदार म. न. H-1, 201 1st फ्लोर जहांगीरपुरी दिल्ली बताया। 

उनका कहना हैं कि इन आरोपितों ने यह कबूल किया की गुब्बारे एंव फेरी लगाकर इलाके में पहले रेकी करते थे और उसी दिन रात को घरों में पत्थर मारते थे। पत्थर मारने के बाद लोग काफी देर तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलते तो फिर उसी घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। यह भी बताया कि वह लोग दिल्ली में लाल किले व जांगीरपुरी में सब्जी मंडी के पास सड़क के किनारे सो जाते थे। इनमें कई आरोपित पहले भी किसी मुकदमे में जेल जा चुके हैं। 

Related posts

ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा 10,53,040 रूपये की ठगी के मामले में प्रॉपर्टी डीलर व कोचिंग संचालक सहित 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:एक व्यापारी ने अपनी पत्नी और 15 साल की बेटे की हत्या करने के बाद,परिजनों को व्हाट्सप्प ग्रुप पर किया मैसेज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय व पूर्व मंत्री की साठगांठ से सेक्टर -37 में बन रहे अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों के ऊपर जल्द चलेगा बुल्डोजर, स्टे निरस्त ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!