Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने कलोनिनाइजरों द्वारा बसाई जा रही 3 अवैध कालोनियों की भारी तोड़फोड़।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव नेकपुर व कुरैशीपुर में  अवैध रूप से विकसित किए जा रहे  तीन अवैध कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारी की  माने तो यह अवैध कालोनी कर्मबीर लोहिया प्रॉपर्टी डीलर्स, धर्मपाल प्रॉपर्टी डीलर्स व सुरेंद्र अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर्स के द्वारा विकसित किए जा रहे थे। उन्होनें आमजनों से अपील की हैं कि इन प्रॉपर्टी डीलरों से एक भी प्लाट किसी भी कीमत पर ना ख़रीदे। यदि आपने इनसे एक भी प्लाट ख़रीदा तो आप के साथ एक बड़ा धोखा हो सकता हैं। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि कर्मबीर लोहिया प्रॉपर्टी डीलर्स , धर्मपाल प्रॉपर्टी डीलर्स व सुरेंद्र अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर्स के द्वारा लगभग 13 एकड़ जमीनों पर तीन कालोनियों को विकसित कर रहे थे। इनके प्लाटों पर अवैध रूप से 9 रिहायशी निर्माण , 1 प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय ,1 दुकान, 50 डीपीसी व कई बाउंड्रीवाल बने हुए थे। आज उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। इस तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे।   

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:डीएचबीवीएन के लाइन लॉस कम कर सुधार करें – ए श्रीनिवास।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रवाल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा तनीषा बंसल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एशियन अस्पताल नवनिर्मित दीवार गिरने से दो मजदूर दबें ,एक की मौत, एक मजदूर गभीर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!