Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी-देखें वीडियो  

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशो की पुलिस के साथ  हुई मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाश  पुलिस की गोली लगाने से घायल हो गए। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल के अलावा दो तमंचा, कारतूस व केटीएम बाइक बरामद की गई  है।

एडीसीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह ने बताया की नोएडा के सेक्टर-6 में संदीप पेपर मिल के पास खोड़ा निवासी मोहित गुप्ता से केटीएम बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। सूचना पर सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर वाहनों की चेकिंग करने में लगी थी । सेक्टर-14ए नाले के पास पुलिस केटीएम बाइक पर सवार लूटेरे दिखाई दिए  पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशो को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीसीपी ने बताया कि  पूछताछ के दौरान  बाइक सवार दो बदमाशों की पहचान जयपुर निवासी साजिद और चंद्रपाल के रूप में हुई। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि दोनों नोएडा में किराए पर रह कर अपराध करते हैं। इन्होंने नोएडा के विभिन्न इलाकों और बॉर्डर पर कई वारदात कबूल की हैं। एडीसीपी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

Related posts

व्हाट्सएप लिंक के जरिए लाखों की ठगी करने वाले अरेस्ट।

Ajit Sinha

मछली मार्किट में व्यापारी पर जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड बिजेंद्र उर्फ लाला व उसका साथी रोहित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज एनआईटी में ई सिगरेट बेचने वाली दुकान पर मारा छापा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!