Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फैक्ट्रियों में चोरी और लूट करने वाले बदमाशों के गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, सरगना फरार

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 20 थाने की पुलिस ने फैक्ट्रियों में चोरी और लूट करने वाले बदमाशों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 बदमाशों को सेक्टर- 8 बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया है।  गैंग का सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। इस गैंग ने 21 सितंबर को नोएडा के सेक्टर- 8 में गार्ड को बंधक बनाकर लूट की थी। पुलिस ने फैक्ट्री से लूटी हुई डाई को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से सात डाई, एक एसी डाई, 12 हजार रुपये, एक लोहे का सब्बल, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।   

कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की गिरफ्त में खड़े जयप्रकाश, रवि, विणु और विजय कुमार फैक्ट्रियों  में चोरी और लूट करने वाले गैंग के सदस्य है गिरोह का सरगना सरफराज अभी फरार है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश सेक्टर-8 में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कार में बैठकर घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके चारों आरोपियों को सेक्टर-8 बिजलीघर के पास से गिरफ्तार कर लिया।एडीसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में बदमाशों  ने नोएडा सहित एनसीआर के अन्य हिस्सों में फैक्टरी और घरों में चोरी करने की बात कबूली है। गिरोह के मास्टरमाइंड बिजनौर के रहने वाले सरफराज है जिसके साथ मिलकर 18 जुलाई को सेक्टर-27,  19 अगस्त को सेक्टर-8 और 28 अगस्त को सेक्टर-6 में चोरी की थी। इसके अलावा भी इस गिरोह ने वारदात को अंजाम देने की बात कबुली है। गिरोह का सरगना सरफराज अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही हैं। 

सरफराज पूर्व में थाना सेक्टर- 20 से गैंगस्टर, चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र बरामदगी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार, सात डाई, एक एसी डाई, 12 हजार रुपये, एक लोहे का सब्बल, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

Related posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर तक चलेगा, एक छत के नीचे दिखेगी पूरे उत्तर प्रदेश की झलक

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को अरेस्ट कर 2.95 लाख रूपए बरामद की हैं।

Ajit Sinha

प्रदर्शनकारी लगभग 250 किसानों को पुलिस बसों में भर करके कहा ले गई, जानने के लिए अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!