Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रात्रि चेकिंग के दौरान डयूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने वीरवार रात्रि को गश्त के दौरान लापरवाही रवैया  बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिस के तहत एसीपी ट्रैफिक प्रथम ने रात्रि चेकिंग के दौरान पाया कि शिवालिक अस्पताल के नजदीक, अगवानपुर चौक, तिकोना मंदिर, क्राउन प्लाजा मॉल, शनि मंदिर सेक्टर -28, ओल्ड मैन मार्केट, सोहना टी पॉइंट  पर लगे पीसीआर व राइडर के नाकों पर कई  पुलिसकर्मी को लापरवाही करते हुए पाए गए जिनके खिलाफ कार्रवाई  की गई है।

एसीपी ट्रैफिक प्रथम ने बताया कि फरीदाबाद शहर में राइडर पीसीआर की जगह चिन्हित है जहां पर उनको नाकाबंदी कर चेकिंग करनी होती है। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों के पास टॉर्च, असला, वायरलेस सेट, रिफ्लेक्टर लाइट होनी अति अनिवार्य है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि गश्त  के दौरान अगर कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस कर्मियों को नाकों पर दुरुस्त होना चाहिए निर्धारित जगह पर नाके लगे होने चाहिए किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों के पास हथियार और वायरलैस सेट अति आवश्यक है। इसके अलावा अन्य जगहों पर लगे नाको पर पुलिसकर्मी दुरुस्त पाए गए जिनकी मौका पर है सराहना की गई।

Related posts

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने पार्कों की बदहाली पर सम्बंधित अधिकारीयों को लगाईं जोरदार फटकार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद के गांव सरूरपुर की एक वर्कशॉप में घुसा तेंदुआ, तेंदुआ को घूमते हुए का झलक देखिए इस वीडियो में।  

Ajit Sinha

18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर, उसके साथ जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!