Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 35000 रूपए के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने सोनीपत जिले से अलग-अलग घटनाओं में 35,000 रुपये के दो वांछित व ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके अंजाम तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम घटना में,सीआईए टीम को एक ईनामी अपराधी की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद, जो कि यूपी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, को बहालगढ़ के पास तुरंत रेड कर काबू किया गया। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर निवासी देशपाल के रूप में हुई।
 
इसने 2011 में अपने साथियों के साथ मिलकर खरखौदा निवासी की गोली मारकर हत्या करने की घटना को अन्जाम दिया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। न्यायालय द्वारा 2011 में फरार आरोपी घोषित किया था। आरोपी गिरफतारी से बचने के लिये कोलहापुर महाराष्ट्र में अखाड़ों मे रहकर छिपता रहा।
         
दूसरी कार्रवाई में, एसटीएफ टीम सोनीपत ने उत्तर प्रदेश के जिला बाागपत निवासी व उद्घोषित अपराधी श्याम को गिरफ्तार किया जिस पर 10,000 रुपये का इनाम था। आरोपी ने 2012 में अपने साथी के साथ मिलकर एक किसान की हत्या कर दी थी। इस संबंध में एक मामला पलवल में दर्ज है। उनके साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: देश के 112 आकांक्षी जिलों की सूची में जिला नूंह ने डेल्टा रैकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

Ajit Sinha

सहकारिता मंत्री बनवारी लाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल पहुंचा जर्मनी और इटली के दौरे पर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ब्लेकमेलिंग से परेशान एक व्यापारी ने आज सेक्टर -17 में बीच सड़क पर खुद ही आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!