Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय वीडियो

रवीना टंडन का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, अवॉर्ड शो में डांस से यूं मचाया धमाल

अजीत सिन्हा
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं, और वह बहुत ही शानदार वीडियो भी शेयर कर रही हैं. रवीना टंडन कभी अपने फिटनेस वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वह अपनी बिटिया के साथ फनी वीडियो बनाती हैं. अब रवीना टंडन का एक थ्रोबैक वीडियो यूट्यूब पर खूब धूम मचा रखा है. इस वीडियो में रवीना टंडन स्टेज पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. एक्ट्रेस के पुराने डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.रवीना टंडन का यह डांस वीडियो किसी अवॉर्ड समारोह का है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने गानों पर खूब धमाल मचा रही हैं. इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वैसे भी रवीना टंडन का कोई भी वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.

आपकों बता दें कि रवीना टंडन सामाजिक मसलों पर बहुत ही बेबाकी के साथ अपनी राय रखती आई हैं.रवीना टंडन ने 1991 में सलमान खान के साथ ‘पत्थर के फूल’ फिल्म से डेब्यू किया था, और इस फिल्म के सॉन्ग खूब पसंद किए गए थे. रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपने वीडियो और फोटो शेयर करती हैं. रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही केजीएफ पार्ट 2 में भी नजर आएंगी. इस फिल्म के जरिए रवीना टंडन एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकती हैं.

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली पुलिस और पीएम मोदी पर जम कर बरसी -लाइव वीडियो सुने। 

Ajit Sinha

मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा तेलंगाना की जनता से किए गए अनेक झूठे वादों का खुलासा किया-वीडियो सुने

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने दो एएसआई शीश मणि पांडे और एएसआई विक्रम को भी श्रद्धांजलि दी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!