Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

धारदार हथियार से युवती की हत्या, पहचान छुपने के लिए चेहरे को कुचला, हत्या और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल ज़ोन 2 के थाना सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की वारदात की है। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पूरी तरह से कुचल दिया है। हमलावर शव को पक्षी विहार के समीप एक खेत में फेंक कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि बुधवार को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में देवला गांव स्थित पक्षी विहार के समीप खेत में एक युवती की लाश पड़ी मिली। युवती के गले पर धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए युवती के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया है। डीसीपी ने बताया कि युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आस पास के जिले के थानों को भी इस संबंध में सूचना दी गई है। सूरजपुर कोतवाली में युवती की हत्या और पहचान छिपाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस मामले में शव की पहचान और हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: पिछले 5 साल के रेप,पोक्सो और छेड़छाड़ के आरोपितों की कुंडली तैयार करके रखे,58 थाने एसएचओ अनिल की प्रशंसा की  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और आईआईएम रोहतक के बीच एमओए हुआ साइन, कौशल विकास और क्षमता निर्माण में करेंगे सहयोग

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणवी सिंगर मनोज उर्फ़ गुरु व काला जठेड़ी का भाई दीपक गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!