Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: घर से दोनों लड़कियां दौड़ती हुई गई और आगरा कैनाल में छलांग लगा दी, तलाशने में जुटी पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना बीपीटीपी क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर के लगभग ढाई बजे आगरा कैनाल में दो नाबालिग लड़कियों ने छलांग लगा दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस के लोग मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी थी। और दमकल की गाड़ियों और गोताखोरों का आने का इंतजार की जा रही थी। इसके बाद ही कूदी हुई लड़कियों की तलाश आगरा कैनाल में की जाएगी। खबर लिखे जाने तक कूदी हुई लड़कियों के शव को बरामद नहीं कर पाई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां बड़ौली पुर के पास बाईपास रोड स्थित एक झुग्गी में रहती थी। आज जब अपने घर से आगरा कैनाल में कूदने के लिए दौड़ कर भाग रही थी तो उस समय उसके पिता पीछा कर रहे थे। उनके  नजरों के सामने ही उसकी दोनों लड़कियां आगरा कैनाल में कूदी  हैं। अपने दोनों लड़कियों नहर में ना कूदे , उसे रोकने के लिए पीछा कर रहे थे।

इस के बाद लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल को दी। और मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। अब इन लड़कियों को तलाशने के लिए दमकल की गाड़ियां व गोताखोरों को बुला लिया गया हैं और उसे तलाशने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने आज चोरी के वाहनों से छीना झपटी करने वाले तीन झपटमारों को गिरफ्तार किए हैं ,काफी सामान बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक नौजवान शख्स की नेशनल हाइवे 2 स्थित यामाहा कंपनी के समीप लाठी -डंडों से पीट -पीट कर हत्या कर दी, मृतक पहचान नहीं हुई हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!