Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मन की उड़ान सामाजिक संस्था ने जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद,बल्लभगढ़: नारी सशक्तिकरण मिशन पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था “मन की उड़ान” की पहल पर रविवार को जाट भवन, सेक्टर-3, बल्लभगढ़ में एक्यूप्रेशर पद्धति पर आधारित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद लोगों का अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा कमर दर्द, घुटनों के दर्द, पैरों का दर्द, सिर दर्द (माइग्रेन ), नाभि खिसकना, जोडो का दर्द,

थाईराइड, सरवाइकल, गठिया, स्लिप डिस्क, लकवा, पेट रोग तथा मोटापा जैसी अन्य बिमारियों का ईलाज मशीनों के द्वारा, योग मुद्रा और एक्यूप्रेशर पॉइंट की मदद से निशुल्क किया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गंगाशंकर मिश्रा (वरिष्ट वैज्ञानिक, इंडियन आयल),वरिष्ट समाजसेवी  कुशलपाल,  बलराम गर्ग एवं निकुंज गर्ग (अग्रवाल वैश्य समाज), एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ट समाजसेवी  रविन्द्र फौजदार ( चेयरमैन बालाजी पब्लिक स्कूल) साथ ही  गणमान्य अतिथियों में वरिष्ट समाज सेवी अरुण दिर्वेदी, आरडब्लुए आदर्श नगर के अध्यक्ष राजू धारीवाल, जे. पी. सिंह  शामिल थे। 

Related posts

17 सितम्बर को अमित शाह फरीदाबाद में करेंगे विजय का शंखनाद : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

DHBVNL के SE, XEN, AE को अपने कर्मचारियों को इधर से उधर व प्रमोशन कर ने के लिए अब अपने एमडी से अप्रूवल लेना होगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एशियन अस्पताल द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता रैली निकली,”कैंसर को डिटेक्ट करो, खुद को प्रोटेक्ट करो” के जरिए जागरूक किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!