Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो थानों के बीच आपसी तालमेल की कमी, एक थाना क्षेत्र से लापता युवक के शव को, दूसरे थाने की पुलिस ने लावरिश समझ दाह संस्कार किया

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में दो थानों के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण 21 दिन पहले लापता हुआ एक 20 वर्षीय युवक के माता-पिता थाना-39 और पुलिस चौकी का चक्कर काटते रहे। वही,  बिसरख थाना क्षेत्र मे युवक का शव मिला और पुलिस ने उसका लावरिश  के रूप में दाह संस्कार कर दिया।  अब सारे मामले कि पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन मां- बाप को दे रहे हैं। बेटे की मौत और अंतिम संस्कार से भी वंचित मां- बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। 

ये तस्वीर 20 साल के विशाल यादव कि है जो बीते 17 अगस्त को सेक्टर- 45 सदरपुर में अर्थमूभर की ड्राइविंग  सीखने के लिए गया था। वहां उसका झगड़ा अर्थमूभर मशीन के ड्राइवर सिकंदर से हो गया। जिसके बाद रात को उसने घरवालों को कहा कि घर आ रहा हूँ। फिर  उसका मोबाइल ऑफ हो गया और वह लापता है। काफी तलाशने के बाद परिजनों को  20 अगस्त को   उसकी गुमशुदगी थाना -39 में लिखवा दिया। थाना -39 और पुलिस चौकी का चक्कर काटते रहे। लेकिन उन्हे पुलिस कि दुत्कार मिलती रही। जिससे आहात हो कर रविवार को परिजनो ने थाना 39 पर प्रदर्शन किया।

जब अधिकारीयों  को पता चला तो उन्होने मामले कि पड़ताल की तो पता चला कि विशाल कि हत्या 17 अगस्त हो गई थी और बिसरख थाना क्षेत्र मे विशाल का शव मिला और पुलिस ने उसका लावारिश  के रूप में दाह संस्कार कर दिया। ये जानकारी मिलते हड़कंप मच गया। अब सारे मामले कि डीसीपी नोएडा जांच की बात कह रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन मां बाप को दे रहे हैं। बेटे की मौत और अंतिम संस्कार से भी वंचित रह जाने के कारण मां बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Related posts

ईंटो से भरे ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब की 975 पेटियों को छिपा कर पलवल ले जाया जा रहा था, पुलिस ने पकड़ा ,एक गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

वैगनआर गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दूसरा बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक्साइज डिपार्टमेंट के साथ मिलकर फरीदाबाद पुलिस कसेगी अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा, तैयार की गई रणनीति

Ajit Sinha
error: Content is protected !!