Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: द्वारका साऊथ थाना पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर से नोटों से भरा बैंग लूटने वाले 4 लूटेरों को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के थाना द्वारका ,साऊथ पुलिस ने गैस मैनेजर भंबरबार से पिस्टल की नौंक पर नोटों से भरे हुए बैग को लूटने  के मामले में चार लूटेरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इन लूटेरों के कब्जे से 3 पिस्टल, 5 जिन्दा कारतूस व लुटे गए रकम  में से 3 लाख 28 हजार 300 रूपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के खिलाफ दिल्ली के द्वारका साऊथ  थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 392 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हैं।  
पुलिस के मुताबिक गैस एजेंसीज के मैनेजर  भम्बरबार जेना बीते 12 अगस्त 2020  को दिन के 1 बजकर 55 मिनट पर  एक बैंग में  3,79,922 /- रूपए  लेकर सेक्टर -7 द्वारका साऊथ में स्थित बैंक में जमा कराने के लिए गए थे जैसे ही बैंक के सीढ़ियों पर बैंक के अंदर जाने के लिए चढ़े तो दो अज्ञात लूटेरों ने पिस्तौल की नौक पर उनसे नोटों से भरे हुए बैंग को छीन कर फरार हो गए।

इस सम्बन्ध में गैस एजेंसीज के पीड़ित मैनेजर ने द्वारका साऊथ थाने  में  एक लिखित शिकायत दी थी जिसपर पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 392 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने ततपरता से कार्रवाई करते हुए चार लूटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों के नाम शेखर @ अभिषेक, पुनीत तंवर , सम्राट व सादिक़ हैं ये सभी आरोपितों की उम्र 23 साल से लेकर 18 साल के बीच हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 3 पिस्तौल , 5 जिन्दा कारतूस व लूटी गई रकम में से 3 लाख 28 हजार 300 रूपए बरामद किए गए हैं। 

Related posts

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के एक जिम पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग।

Ajit Sinha

ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की गिरफ्तार, देशद्रोह का केस दर्ज ,जेल भेजा गया

Ajit Sinha

देवर ने अपनी ही भाभी की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी, अपनी मां को बचाने आए भतीजे पर भी चाकू से किया हमला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!