Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

शिव शक्ति कॉलोनी में चल रहे कई अवैध निर्माणों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर,महिला ने दी सुसाइड करने की धमकी- देखेँ वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा; नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र सेक्टर- 81 सलारपुर में अवैध रूप बनाई जा रही  अवैध निर्माणों को लोगों  के भारी  विरोध के बावजूद नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण दस्ते ने ध्वस्त कर दिया और यहां लगभग 1000 वर्ग मीटर अतिक्रमण को मुक्त करा कर अपना कब्जा प्राप्त कर लिया। अवैध कब्जा करने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी के अवर अभियंता सुंदर लाल के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना फेज -2 पुलिस दो महिलाओ समेत 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

नोएडा के सेक्टर- 81 सलारपुर में जब नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डॉक्टर संतोष उपाध्याय के नेतृत्व में तोड़फोड़  का दस्ता अवैध निर्माण गिराने पहुंचा, तो वहां के लोगों ने उसका जमकर विरोध किया। लेकिन दस्ते के साथ मौजूद पुलिस बल ने इन अवैध निर्माणों को गिराने का विरोध कर रहे हैं लोगों पर  बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ दिया।  इसके बाद प्राधिकरण के बुलडोजर ने वहां अवैध रूप से बनाए गए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। 
नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डॉक्टर संतोष उपाध्याय ने बताया कि ग्राम सलारपुर में जिस जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की गई हैं और उस पर मकान बनाए जाने का काम किया जा रहा है। उस जगह का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।  जब प्राधिकरण का दस्ता वहां पर अवैध निर्माण को गिराने पहुंचा तो वहां के मौजूद लोगो ने विरोध करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने अर्थमूभर मशीनों  के सामने लेट कर कार्रवाई में रुकावट डालने कोशिश करने लगे।  लगभग 2 घंटे तक नोकझोंक के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किया जा सका।  

मौके पर जब प्राधिकरण का तोड़फोड़ दस्ता अवैध मकानों गिरा रहा था उसी दौरान एक महिला जिसका नाम अनामिका था छत पर चढ गई और दरवाजा बंद कर लिया। छत पर बैठकर विरोध करती रही और आत्महत्या की धमकी देती रही। उसको समझा कर नीचे उतारा गया। थाना फेज-2 पुलिस ने दोनों महिलाओं  समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिन के नाम है अजीज़, परवेज़ आलम, प्रतिभा सिंह, अनामिका है। अभी किसी भी आरोपितों की  गिरफ्तारी नही हुई है ।  डॉक्टर संतोष उपाध्याय ने बताया कि ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सुभाष भाटी जो सलारपुर में नेता के रूप में प्रसिद्ध है उससे प्लॉट खरीदने की बात कही और  सुभाष भाटी ने उन लोगो को गुमराह कर और तथ्यों को छिपा कर प्लॉट बेचे थे। थाना फेस टू में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related posts

महिला ने थाने में किया पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने किया विफल।

Ajit Sinha

हथियारबंद बदमाशों ने एक मर्चेंट नेवी अफसर घर में आज तड़के डाली लाखों की डकैती- डीसीपी को सुने प्रकाशित वीडियो।

Ajit Sinha

सोसायटी में पार्किंग को लेकर विवाद के बाद गार्डों की दबंगई, युवक और युवतियों की डंडे से की पिटाई, 6 गार्ड गिरफ्तार-वीडियो देखे।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!