Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हथियारबंद बदमाशों ने एक मर्चेंट नेवी अफसर घर में आज तड़के डाली लाखों की डकैती- डीसीपी को सुने प्रकाशित वीडियो।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने आज तड़के एक मर्चेंट नेवी के अफसर घर में सुबह घुस कर डकैती डाली और बदमाश करीब ढाई लाख रुपये, के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए .इस सूचना को मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए , पीड़ित ने डकैती का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर तीन टीमें बनाकर मामले की जांच शुरु कर दी।

गेटर नोएडा के बीटा-1 में स्थित यह मकान मर्चेंट नेवी में कार्यरत सर्वत्र जैन का है जहां बदमाशों ने आज सुबह-सुबह हथियारों के बल पर डकैती डाली है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कोतवली बीटा- 2 में सर्वत्र जैन ने शिकायत दी थी, कि कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूटपाट की है.

उनका कहना है कि घर से ढाई लाख कैश और ज्वेलरी ले गए हैं ज्वेलरी की कीमत अभी नहीं बताई गई है। इसके अलावा मोबाइल फोन भी बदमाश अपने साथ ले गए यह घटना सुबह लगभग 4 बजे के आसपास की है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के साथ ही थाना पुलिस और सभी अधिकारी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया है और बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। घटना के समय परिवार में 3 लोग थे। इनमें एक व्यक्ति अपनी फ्लाइट लेने के लिए रात 2 बजे रात को घर से निकले थे, के बाद यह घटना हुई है. जांच की जा रही है कि घर में कौन-कौन काम करते हैं आते हैं कौन-कौन बाहर से आते हैं. और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा.

Related posts

तालाब में जाल फेंका तो मछली तो नहीं आई लेकिन पांच सौ और दो हजार के नोटों की गड्डी ज़रूर हाथ लग गई।

Ajit Sinha

सीएम फ़्लाइंग की टीम ने 113 सिम कार्ड 100 अमेरिकन डॉलर और141020 रुपयों कैश के साथ दो आरोपितों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ‘प्रदेश में लगातार नीचे आ रहा अपराध का ग्राफ, सितंबर माह में अपराध में देखी गई उल्लेखनीय गिरावट‘

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x