Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा एसटीएफ ने 331 किलोग्राम गांजा एक ट्रैक्टर -ट्रॉली से किया बरामद, तीन तस्करों को गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करों पर नकेल कसते हुए पलवल जिले से छत्तीसगढ से उत्तर प्रदेश के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तस्करी कर ले जाया जा रहा 331 किलोग्राम 300 ग्राम गांजा बरामद कर इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ रोहतक यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी नशीले पदार्थो की तस्करी का काम करने वाले ट्रैक्टर मे नशीला पदार्थ भरकर पलवल की तरफ से उतर प्रदेश की तरफ जाने वाले है। जिस पर टीम के द्वारा नाकाबन्दी की गई। एसटीएफ ने कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) राजमार्ग के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक कर जब वाहन की तलाशी ली तो 62 पैकेट में कुल 331 किलो 300 ग्राम गांजा की बरामदगी हुई।

मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला शामली उत्तर प्रदेश निवासी श्रीपाल, विजयपाल तथा प्रवेश के रूप मंे हुई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बरामद किए मादक पदार्थ को छत्तीसगढ से शामली ले जा रहे थे।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत पलवल में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच चल रही है।  

Related posts

फरीदाबाद: स्कॉलरशिप दिलवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “खोरी के मजदूर परिवारों को हरियाणा सरकार ने धोखा दिया-मजदूर आवास संघर्ष समिति

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात गांव सरूरपुर में चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसे एक चोर की पीट -पीट कर हत्या, केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!