Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: “खोरी के मजदूर परिवारों को हरियाणा सरकार ने धोखा दिया-मजदूर आवास संघर्ष समिति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मजदूर आवास संघर्ष समिति के साथियों के साथ हरियाणा सरकार ने गत 4 जुलाई, 2021 को हरियाणा भवन में बातचीत कर इस बात पर सहमति जताई कि समस्त खोरी वासियों का पुनर्वास किया जाएगा और पुनर्वास की योजना  खोरी गांव संघर्ष समिति के साथियों के साथ शेयर की जाएगी। इसी क्रम में गत 5 जुलाई 2021 को जिला उपायुक्त यशपाल यादव  एवं डीसीपी  जयवीर तथा डीसीपी मुकेश कुमार के साथ खोरी गांव संघर्ष समिति के साथियों की विस्तृत बैठक एवं चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान जिला उपायुक्त एवं डीसीपी, फरीदाबाद ने बताया कि नगर निगम एवं जिला उपायुक्त एवं डीसीपी फरीदाबाद की एक ज्वाइंट मीटिंग होना है और उसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सरकार के साथ चल रही बातचीत के दौरान जो महापंचायत बुलाने एवं पीएम आवास का घेराव का फैसला था। वह भी निरस्त किया गया। सरकार की ओर से सर्वे एवं पुनर्वास के विषय पर आज  अंतिम फैसला आने वाला था पर उससे पहले नगर निगम और पुलिस प्रशासन अपने साथ में बुल्डोजर लेकर खोरी पहुंच गया। यकायक यह स्थिति देखकर खोरी गांव संघर्ष समिति एवं ग्राम निवासियों को यह पता चल गया कि सरकार खोरी गांव वासियों के साथ धोखा कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के दो दिन के कार्यक्रम को भी इस बात पर निरस्त किया गया कि सरकार अभी खोरी गांव वासियों के साथ संवाद कर रही है और खोरी का पुनर्वास होगा। किंतु मजदूर विरोधी सरकार कोरोना महामारी में बेदखली करने के लिए बहुत रुचि लेती नजर आ रही है। सरकार की जिम्मेदारी थी की मजदूर परिवारों को  पुनर्वास दे। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्वास के लिए मना नहीं किया। जबकि सरकार कोर्ट का बहाना देकर मजदूरों के साथ आंख मिचौली खेल रही है और 1 लाख से ज्यादा लोगो को महामारी में मौत के मुंह में धकेलने के लिए खोरी में खड़ी है। कल 7 जुलाई, 2021 को नगर प्रशासन एवं नगर निगम बुल्डोजर के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई  शुरू करेगा किंतु बिना पुनर्वास के तोड़फोड़ का मजदूर आवास संघर्ष समिती पुरजोर विरोध करती है। संघर्ष समिती के साथी  पुनर्वास के बिना खोरी छोड़कर कही नही जाएंगें । सरकार मजदूर परिवारों के साथ अन्याय कर रही है। 

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “हाउसिंग फॉर ऑल” योजना में लापरवाही बरतने पर सीपीएलओ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नए साल- 2022, “नाइट कर्फ्यू” की पहली रात तीनं लोगों की हत्याओं से शहरभर में फैला सनसनी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x