Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद विशेष वीडियो

फरीदाबाद: एनएचपीसी मैट्रो स्टेशन के समीप जीवा आयुर्वेद की बिल्डिंग में लगी भयंकर आग- जलते हुए का देखें वीडियो।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन, नेशनल हाइवे -2 के नजदीक जीवा आयुर्वेदा की बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात शार्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लग लग गई। इस आग की सूचना मिलते ही सेक्टर -31 थाने की पुलिस और साथ में दमकल की एक एक करके कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया । इस आग में जान की कोई नुकशान होने की खबर नहीं हैं, इस आग में लाखों के माल का नुक्शान तो जरूर हुआ हैं। 

एसएचओ संदीप कुमार की माने तो पुलिस को रात लगभग 8 बजे सूचना मिली कि एनएचपीसी मैट्रो स्टेशन, नेशनल हाइवे -2 के नजदीक  जीवा आयुर्वेदा बिल्डिंग की बेसमेंट में भयंकर आग लग गई हैं। इसके तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और इस बीच में उन्होनें सबसे पहले फायर बिग्रेड की गाड़ियों वालों को इस घटना से अवगत कराया और जल्द ही मौके पर पहुँचने के लिए कहा।
उनका कहना हैं कि थोड़ी ही देर में फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां एक -एक करके पहुँच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। कई घंटों के भारी मशक्कत दमकल कर्मियों ने लगी आग पर काबू पाया। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि इस आग की घटना में किसी के जान के नुकशान नहीं हुआ हैं। माल का नुकशान तो जरूर हुआ हैं। पूछने पर उन्होनें कहा कि ये आग शार्ट सर्किट के कारण लगी हैं।    

Related posts

फरीदाबाद:मोदी की गारंटी जनता के समक्ष जुम्ले साबित, इस लिए यहां के लोगों को कांग्रेस की गारंटी पर विश्वास है

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा की पंचायत को गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

सीएम ने कहा, हसनपुर में यमुना नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण पर आएगी 110 करोड़ रुपए की लागत, साथ में बनेंगे लिंक रोड

Ajit Sinha
error: Content is protected !!