Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 लाख रुपए की लाल चन्दन की लकड़ी के साथ चन्दन तस्कर गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करने के जुर्म में एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्कर के कब्जे से कुल 1797.05 किलोग्राम प्रतिबंधित लाल चन्दन की लड़कियां जब्त की हैं। इस लकड़ी की कीमत बाजार में लगभग 50 लाख रूपए बताई गई हैं। आरोपित तस्कर का नाम भोले राम कश्यप, उम्र 44 साल, निवासी जिला लखीमपुरकेरी, उत्तरप्रदेश हैं। 
     
पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच -यूनिट 1 के इंचार्ज पंकज अरोड़ा को एक सूचना मिली कि एक भोले नाम का शख्स प्रतिबंधित लाल चन्दन की लकड़ी की तस्करी करता हैं। यह तस्कर सुभाष पार्क, दिल्ली में रहता हैं। इस वक़्त उसके घर पर छापेमारी की जाए तो भारी मात्रा में प्रतिबंधित लाल चन्दन की लड़कियां  उसके घर में रखे हुए हैं। इसके बाद उन्होनें तुरंत सब इंस्पेक्टर लेख राज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की और उस  टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई। क्यूंकि की पुलिस की सूचना बिल्कुल पक्की थी।

इसलिए उनकी टीम ने वहां पर उपस्थित चंदन तस्कर भोले राम कश्यप को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक कमरे से लाल चंदन की कुल 1797.05 किलोग्राम लकड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस की माने तो बरामद की गई इस लाल चंदन की लकड़ी की कीमत बाजार में लगभग 50 लाख रूपए हैं। इसके बाद पुलिस आरोपित भोले राम कश्यप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

Related posts

फरीदाबाद: दो क्राइम ब्रांचों की संयुक्त टीमों की एक वांछित हिस्ट्रीशीटर के साथ हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha

स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एसकेवी खेड़ा खुर्द का दौरा किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते बिजली बोर्ड के जेई तथा अस्सिस्टेंट लाइनमैन को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!